Wednesday, April 1, 2009

केवल पार्टी के नाम से हो चुनाव-ज़ैदी

नई दिल्ली। आगरा के जाने माने समाजसेवी एंव ताजमहल शाही मस्जिद की इन्तजामिया कमैटी के अध्यक्ष सैय्यद इब्राहीम हुसैन ज़ैदी का कहना कि राजनीति मे बढते भ्रष्टाचार और अपराधीकरण को रोकने के लिये पुख्ता क़दम उठाये जाने की ज़रुरत है। उनके मुताबिक चुनाव आयोग को प्रत्याशी नही पार्टी के स्तर पर चुनाव कराने चाहिये ताकि जनता अपनी पसन्द की पार्टी के उम्मीदवार को चुन सके। दिल्ली मे एक व्यक्तिगत कार्यक्रम मे भाग लेने आये श्री ज़ैदी का कहना है कि कई बार वोटर पार्टी को चुनना चाहता है लेकिन उम्मीदवार उसकी पसन्द का नही होता। ऐसे मे वो वोट डालना ही नही चाहता। उन्होने सीएनएन से बात करते हुये कहा कि राज्य या जनपद स्तर पर बनने वाली राजनीतिक पार्टीयों की वजह से लोकतन्त्र मज़ाक बनता जा रहा है। इन पार्टीयों का काम केवल राष्ट्रीय पार्टियों से सौदा करना रह गया है। उनके मुताबिक सभी राष्ट्रीय पार्टीयों को गमभीरता से इस बारे में सोचना चाहिये और इस तरह के दलों से बचना चाहिये। उन्होने कहा कि जो लोग उनसे इत्तेफाक रखते हैं वो उनसे सम्पर्क भी कर सकते हैं। (यदि इस विषय पर आप अपनी कोई राय श्री ज़ैदी को देना चाहते हैं तो उन्हे ibrahemzaidi@gmail.com) पर मेल कर सकते हैं।)

2 comments: